ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारस्वामी शिवानंद के शिष्य के तौर पर आया हूँ : किशोर उपाध्याय

स्वामी शिवानंद के शिष्य के तौर पर आया हूँ : किशोर उपाध्याय

मातृसदन आश्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि वे एक नेता नहीं बल्कि स्वामी शिवानंद के कार्यकर्ता के रूप में मातृसदन में आए...

स्वामी शिवानंद के शिष्य के तौर पर आया हूँ : किशोर उपाध्याय
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारSun, 20 Jan 2019 11:38 PM
ऐप पर पढ़ें

मातृसदन आश्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि वे एक नेता नहीं बल्कि स्वामी शिवानंद के कार्यकर्ता के रूप में मातृसदन में आए हैं। उन्होंने कहा कि जब राजनीतिज्ञ ऐसे मंचों पर आते हैं तो इसके राजनीतिक मायने निकाले जाते हैं। लेकिन वे अपने राजनीतिक चोले को आश्रम के दरवाजे बाहर उतार कर आए हैं। कहा कि वे पहले राजनीतिज्ञ थे जिसने ब्रह्मचारी निगमांनद के आंदोलन कर समर्थन किया।रविवार को गंगा संरक्षण गोष्ठी के अंतिम दिन कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय मातृसदन आश्रम पहुंचे। गोष्ठी के दौरान उन्होंने कहा कि गंगा के संरक्षण के लिए ब्रह्मचारी निगमानंद और ज्ञानस्वरूप सानंद ने अपने जीवन का बलिदान दिया। ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद सानंद की अधूरी मांगों को लेकर अनशनरत हैं। पर इसके बावजूद उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि लोग सड़कों पर मोमबत्ती लेकर निकलते हैं और कुछ समय बाद शांत हो जाते हैं। यही हमारी सबसे बड़ी कमजोरी है। उन्होंने कहा कि वे आम लोगों के जीवन में बड़े बदलाव लाने वाले आंदोलनों का हिस्सा रहे हैं। उत्तराखंड में कच्ची शराब के विरोध में चलाए गए आंदोलन के दौरान उनपर 11 मुकदमे हुए। इसके बावजूद यह आंदोलन कामयाब रहा। उन्होंने कहा कि अपने गृहक्षेत्र में श्रीदेवसुमन विश्वविद्यालय के निर्माण को लेकर उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा वे प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुंदर लाल बहुगुणा के हिमालय बचाओ आंदोलन में भी शामिल रहे हैं।किशोर ने कहा कि गंगा के नैसर्गिंग रूप के साथ छेड़छाड़ पूरी तरह से गलत है। गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए उसको अविरल बनाना होगा। कहा कि सतत विकास की समावेषी योजना तैयार करनी होगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में रहने वाले लोगों से वनाधिकार छीना गया, जबकि यह उनके उनके आजीविका और रोजगार का हिस्सा था। वे वहां पैदा हुए हैं, जहां से गंगा निकलती है। गंगा की गोद में ही पला बढ़ा हूं। इसलिए गंगा के संरक्षण के होने वाले रहे आंदोलनों का समर्थक रहूंगा। इन्सेटराहुल गांधी को बुलाने का प्रयास जारीमाटू संगठन के संस्थापक विमल भाई ने किशोर उपाध्याय से कहा कि राहुल गांधी सानंद को समर्थन पत्र भेजते हैं। ब्रह्मचारी आत्बोधानंद के स्वास्थ्य को लेकर ट्वीट कर चिंता भी जाहिर करते है। पर वे अब तक मातृसदन नहीं पहुंचे हैं। इसपर किशोर उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी को मातृसदन बुलाने का प्रयास किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें