एआरटीओ निखिल शर्मा साइकिल से कार्यालय पहुंचे
Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत के लिए सराहनीय कदम उठाते हुए साइकिल से कार्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों का पालन करते हुए उन्होंने सरकारी वाहन का उपयोग कम करने का निर्णय लिया। निखिल ने कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था को लाभ होगा और वातावरण भी स्वच्छ रहेगा।

एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा ने शनिवार को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत के लिए सराहनीय कदम उठाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के पैदल ऑफिस पहुंचने की पहल के बाद निखिल भी अपनी सरकारी गाड़ी छोड़कर साइकिल से कार्यालय पहुंचे। पीएम मोदी और कैबिनेट के निर्णय के बाद डीएम के निर्देशों का पालन में एआरटीओ ने सरकारी वाहन का उपयोग कम कर दिया है। निखिल ने बताया कि अधिकांश क्रूड ऑयल (पेट्रोल-डीजल) देश में आयात होता हैं। ऐसे में छोटे प्रयासों से देश की अर्थव्यवस्था को लाभ होगा। साथ ही वातावरण भी स्वच्छ रहेगा।
ये भी पढ़ें:एआरटीओ निखिल शर्मा साइकिल से कार्यालय पहुंचे
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


