Haridwar News: शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म, बहादराबाद से आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

Haridwar News: बहादराबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक ने शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में विवाह के लिए मना कर दिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Haridwar News: शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म, बहादराबाद से आरोपी गिरफ्तार

Haridwar News: शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में बहादराबाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, थाना बहादराबाद क्षेत्र की युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी युवक ने उससे शादी का वादा किया और भरोसे में लेकर करीब तीन वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने विवाह से इन्कार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने पीपल चौक से नहर पटरी होते हुए ज्वालापुर रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी जौनपुर (यूपी) का रहने वाला है। वर्तमान में केदारपुरम, बहादराबाद में रह रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।