Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsAnkita Bhandari Murder Case Opposition Questions Local MLA s Silence and Demands CBI Probe
जन अधिकार पार्टी ने पूछा-जनतासड़क पर, विधायक मौन क्यों?

जन अधिकार पार्टी ने पूछा-जनतासड़क पर, विधायक मौन क्यों?

संक्षेप:

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर जन अधिकार पार्टी ने स्थानीय विधायक की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब पूरा प्रदेश आक्रोश में है, तब विधायक खामोश क्यों हैं? पार्टी ने CBI जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री से तुरंत कार्रवाई करने की अपील की। 11 जनवरी को प्रस्तावित बंद का समर्थन किया गया है।

Jan 09, 2026 04:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) ने स्थानीय विधायक की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी और राष्ट्रीय सचिव तरुण कौशिक ने पूछा है कि जब पूरा प्रदेश आक्रोश में है, तब विधायक खामोश क्यों हैं? शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब नेताओं ने कहा कि भाजपा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा देती है, लेकिन जब बेटी के लिए बोलने का वक्त आता है, तब उसी पार्टी के नेता सामने नहीं आते। अंकिता जैसे संवेदनशील मामले में विधायक का मौन रहना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं कह चुके हैं कि जांच वही होगी, जैसा अंकिता के परिजन चाहेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परिजन जब सीबीआई जांच मांग रहे हैं तो सरकार को देर नहीं करनी चाहिए और तत्काल केंद्र को सिफारिश भेजनी चाहिए। जन अधिकार पार्टी ने 11 जनवरी को प्रस्तावित बंद का समर्थन करते हुए जनता से इसे सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर आलिम अंसारी, विजेंद्र चौधरी, जावेद, सावेज़, अमन जैन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वीआईपी कौन है? नाम क्यों नहीं बताया जा रहा? नेताओं ने सवाल उठाया कि जिस कथित वीआईपी की चर्चा है, उसका नाम अब तक जनता के सामने क्यों नहीं आया। जब अभिनेत्री उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार है तो फिर उन नेताओं का नार्को टेस्ट क्यों नहीं? उन्होंने साफ कहा कि भाजपा को तय करना होगा कि वह धर्म के साथ है या अधर्म के साथ।