Haridwar News: अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर दिया धरना

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

Haridwar News: अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर दिया धरनाअघोषित बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर दिया धरनाअघोषित बिजली कटौती के खि

अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर दिया धरना
अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर दिया धरना

Haridwar News: अघोषित बिजली कटौती और बार-बार लिए जा रहे शटडाउन से परेशान ग्रामीणों का शुक्रवार को गैंडीखाता विद्युत सब स्टेशन पर गुस्सा फूट पड़ा। पीली पड़ाव ग्राम प्रधान शशि झंडवाल के नेतृत्व में गैंडीखाता, दुधाला दयालवाला, चिड़ियापुर, लाहड़पुर समेत कई गांवों के ग्रामीण सब स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिजली कटौती को लेकर जवाब मांगा। ग्राम प्रधान शशि झंडवाल ने आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना और निर्धारित रोस्टिंग के रातभर बिजली बंद कर दी जाती है। सब स्टेशन पर तैनात कर्मचारी शिकायतों के बावजूद आपूर्ति बहाल करने में लापरवाही बरतते हैं।

उन्होंने कहा कि घरों की बिजली की तार बदलने और मीटर लगाने के नाम पर बार-बार शटडाउन लिया जाता है। जबकि प्रत्येक ट्रांसफार्मर पर टीपीएम लगा हुआ है। इसके बावजूद पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गुरुवार को गैंडीखाता सब स्टेशन से दिनभर में 20 से अधिक बार शटडाउन लिया गया। वहीं रात में करीब 10 बजे से एक बजे तक पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद रही। ग्रामीणों के अनुसार इस दौरान कोई निर्धारित रोस्टिंग या वैध कटौती नहीं थी। बिजली बंद रहने से उमस और गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। धरने में संजय सैनी, बंटी, विक्रम चौहान, भगवान रावत, रजनीश सैनी, दर्शन सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं, ऊर्जा विभाग के एसडीओ कमलराज नेगी ने बताया कि गैंडीखाता क्षेत्र में रात तीन घंटे की रोस्टिंग रही थी। रोस्टिंग का समय पावर ग्रिड की सप्लाई के आदेश के अनुसार निर्धारित किया जाता है। उन्होंने बताया कि दिन में सरकार के स्मार्ट मीटर बदलने का काम चल रहा है। अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हरिद्वारHaridwar News: अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर दिया धरना