ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारपेट्रोल, गैस मूल्य वृद्धि पर भड़की कांग्रेस

पेट्रोल, गैस मूल्य वृद्धि पर भड़की कांग्रेस

पेट्रोल और रसोई गैस की मूल्य वृद्धि पर ब्लाक कांग्रेस सड़क पर उतर आई। कार्यकर्ताओं ने हरकी पैड़ी चौक पर केंद्र सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन कर मूल्य वृद्धि पर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को...

पेट्रोल, गैस मूल्य वृद्धि पर भड़की कांग्रेस
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारSun, 10 Sep 2017 10:39 PM
ऐप पर पढ़ें

पेट्रोल और रसोई गैस की मूल्य वृद्धि पर ब्लाक कांग्रेस सड़क पर उतर आई। कार्यकर्ताओं ने हरकी पैड़ी चौक पर केंद्र सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन कर मूल्य वृद्धि पर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को महंगाई पर नियंत्रण रखने में पूरी तरह विफल करार दिया।ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष तरूण नैय्यर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि से महंगाई चरम पर है। सरकार जनता को लूट रही है। विश्व बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भी पेट्रोल 72.30 पैसे लीटर बेचा जा रहा है। महंगाई से जनता के घरों का बजट बिगड़ गया है। त्योहार के सीजन में महिलाओं को घर चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने महंगाई बढ़ाकर लोगों के मुंह से निवाला तक छीन लिया है। सरकार रसोई गैस सब्सिड़ी समाप्त करने पर तुली है। प्रदीप आहुजा, कैलाश भट्ट ने कहा कि बढ़ती महंगाई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन के वादे धूल धूसरित हो गए हैं। जनता स्वयं को ठगा महसूस कर रही है। सरकार जमाखोरों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। जनता को करों के बोझ में दबाया जा रहा है। मोनू उपाध्याय, सुमित भाटिया ने कहा कि नोटबंदी के बाद जीएसटी से देश की विकास दर निम्न स्तर पर पहुंच गई है और सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। व्यापारी जीएसटी को समझ नहीं पाया है। प्रदर्शन करने वालों में डॉ. समीर सिंह, बलवीर सिंह, महेंद्र अरोड़ा, शिवकुमार कश्यप, सुरेश ठाकुर, सुमित भाटिया, राजू तिवारी, राजीव गौड़, राजेंद्र जैन, हरद्वारी लाल, नितिन शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, अंकुर बिष्ट, सन्नी अरोड़ा, चमन सिंह, सौरभ शर्मा, संजय नैथानी, गादल गोस्वामी, कर्म सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें