आचार्य बालकृष्ण को पीएचडी की मानद उपाधि

Mon, 10 Nov 2025, 07:07:PM
Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
आचार्य बालकृष्ण को पीएचडी की मानद उपाधि
संक्षेप:

हरिद्वार में यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज के 23 वें दीक्षांत समारोह में पतंजलि के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्होंने छात्रों को सेवा की महत्ता बताई और स्वामी रामदेव के नेतृत्व में पतंजलि के सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला।

हरिद्वार, संवाददाता। यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज के 23 वें दीक्षांत समारोह में सोमवार को पतंजलि के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान आचार्य बालकृष्ण को उनकी अभूतपूर्व उपलब्धियों के लिए पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह में आचार्य बालकृष्ण ने छात्रों को संबोधित कर कहा कि सेवा में निरंतरता, सेवा में समर्पण और सेवा में संलग्नता ही हमारी शक्ति है। कहा कि स्वामी रामदेव के नेतृत्व में पतंजलि विश्वव्यापी सेवा कार्यों को मूर्त रूप प्रदान कर रहा है। कहा कि इस प्रकार का सम्मान और दृढ़ता से अपने सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के प्रति प्रेरित करता हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख