ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारआप ने पांच विधान सभा में महिला मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा की

आप ने पांच विधान सभा में महिला मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा की

हरिद्वार, संवाददाता। आप आदमी पार्टी ने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर तेजी से तैयारी शुरु कर दी है। इस ही क्रम में संगठन का विस्तार करते हुए महिला...

आप ने पांच विधान सभा में महिला मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा की
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारSat, 28 Jan 2023 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

आप आदमी पार्टी ने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर तेजी से तैयारी शुरु कर दी है। इस ही क्रम में संगठन का विस्तार करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमा भंडारी ने विधान सभा महिला मोर्चा की अध्यक्षों की घोषणा की।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता सिंह ने बताया कि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी की संस्तुति लेकर विधानसभा महिला मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि ज्वालापुर विधानसभा की अध्यक्ष परमजीत कौर, शिवानी गोड को रानीपुर विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं अंजू सिंघानिया को हरिद्वार ग्रामीण, नीतू देवी को विधानसभा लक्सर और रेखा देवी को हरिद्वार विधानसभा का अध्यक्ष नोनीत किया। हेमा भंडारी ने बताया कि हरिद्वार जोन के पांचो विधानसभा महिला मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति हो गई है जल्दी रुड़की जोन में भी विस्तार कर अध्यक्षों की नियुक्ति हो जाएगी । पार्टी के जिलाध्यक्ष ममता सिंह ने सभी नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि जल्दी सभी विधानसभा अध्यक्ष अपनी अपनी कार्यकारिणी का गठन कर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें