Haridwar News: स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को किया नमन, 100 पौधे रोपित

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

Haridwar News: स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को किया नमन, 100 पौधे रोपित स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को किया नमन, 100 पौधे रोपित स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को किया नमन, 100

Haridwar News: स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को किया नमन, 100 पौधे रोपित

Haridwar News: जिला मुख्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जितेंद्र रघुवंशी, भारत भूषण विद्यालंकार, वीरेंद्र गहलोत, अर्जुन सिंह राणा, आशिक कुमार चौहान, कृष्ण गोपाल पंत, सुनीता त्रिपाठी और सरिता नेगी पंवार (सेवानिवृत्त विंग कमांडर) को पुष्पमाला और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। राज्य आंदोलनकारी हयात सिंह रावत और जसवंत सिंह बिष्ट भी सम्मानित हुए।

कांवड़ मेले के दौरान गंगा में तेज बहाव में फंसे श्रद्धालुओं का सफल रेस्क्यू करने पर बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप सेंटर के ग्रुप लीडर सूबेदार कुलविंदर सिंह को प्रशस्ति पत्र दिया गया। आनंदमयी सेवा सदन इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने लाल चंदन का पौधा रोपा। आपदा प्रबंधन और एकम्स कंपनी के सहयोग से चंदन व गुलमोहर के 100 पौधे लगाए गए। इस दौरान एडीएम जितेंद्र कुमार, एडीएम वैभव गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित एनडीआरएफ, पुलिसकर्मी, अधिकारी-कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हरिद्वारHaridwar News: स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को किया नमन, 100 पौधे रोपित