बेकाबू रफ्तार का कहर, मजदूर को रौंद वाहन चालक फरार

Mar 02, 2026 08:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

श्यामपुर के कांगड़ी में सोमवार तड़के एक 25 वर्षीय मजदूर संजय को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह ढाबे से घर लौट रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चालक की पहचान करने का काम शुरू किया है।

बेकाबू रफ्तार का कहर, मजदूर को रौंद वाहन चालक फरार

श्यामपुर के कांगड़ी इलाके में सोमवार तड़के करीब पांच बजे नेशनल हाईवे पार कर रहे 25 वर्षीय मजदूर को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है। ढाबे से निकला, घर नहीं पहुंच सका: पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान संजय (25) पुत्र भगवान निवासी गंगोवाला सिकंदर बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर घर वापस लौट रहा था। बताया गया कि वह टिहरी की ओर से आ रहा था और कांगड़ी स्थित एक ढाबे पर कुछ देर रुका था।

इसके बाद जैसे ही वह नेशनल हाईवे पार करने लगा, तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि जल्द ही वाहन और चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।