ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वार40वीं वाहिनी पीएसी में 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

40वीं वाहिनी पीएसी में 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

40वीं वाहिनी पीएसी में 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 12 कर्मचारी एक ही प्लाटून के हैं। इन सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। परिसर को सेनेटाइज करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इनके...

40वीं वाहिनी पीएसी में 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारMon, 21 Sep 2020 06:51 PM
ऐप पर पढ़ें

40वीं वाहिनी पीएसी में 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 12 कर्मचारी एक ही प्लाटून के हैं। इन सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। परिसर को सेनेटाइज करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इनके संपर्क में आये अन्य कर्मियों को भी सुरक्षा की दृष्टि से होम क्वारंटाइन किया गया है।

40वीं वाहिनी पीएसी की एक प्लाटून 18 सितंबर को दिल्ली से लौटी थी। जिसका कोविड टेस्ट कराया गया था। इस प्लाटून के 12 सिपाहियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है इसके साथ पीएसी हरिद्वार के 4 और अन्य जनपदों में तैनात 4 पीएसी कर्मी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। जो 4 कर्मी अन्य जिलों में चले गए थे उन्हें भी आइसोलेट होने को कह दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी परिसर में फिलहाल बाहरी लोगों की एंट्री पूरी तरह से बन्द है, केवल पीएसी से जुड़े लोग ही परिसर में आ जा सकते हैं।

40वीं वाहिनी पीएसी के कमांडेंट जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी ने बताया कि ये सभी लोग दिल्ली से लौटे थे जिसके बाद इनका परीक्षण कराया गया था। रिपोर्ट आने के बाद इन्हें आइसोलेशन में भेज दिया गया है। अगली रिपोर्ट आने के बाद अगला निर्णय लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें