Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar News16-Year-Old Girl Raped in Sidkul Area Multiple Arrests Made
शौच के लिए गई सिडकुल में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म

शौच के लिए गई सिडकुल में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म

संक्षेप:

सिडकुल थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पंकज ने उसे ट्यूबवेल पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पिता की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

Dec 05, 2025 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

सिडकुल थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के साथ उसके पिता, भाई और मौसी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के पिता ने कोर्ट को प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि 25 अक्तूबर की रात उनकी बेटी शौच के लिए घर से बाहर गई थी, तभी उन्हीं के गांव का पंकज उसे जबरन ट्यूबवेल पर ले गया। आरोपी ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अपने पिता लाखन और भाई सिद्धार्थ को भी बुलाया। वे लड़की को बस में बैठाकर पहले दिल्ली और फिर गुरुग्राम ले गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहां से पंकज उसे अपनी मौसी के घर सहारनपुर ले गया। आरोपी ने वहां भी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत की तो पंकज को 27 दिसंबर को सिडकुल थाने बुलाया गया। इस दौरान पीड़िता ने पुलिस को आपबीती बताई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और मेडिकल कराए बिना वापस भेज दिया। आखिर में पीड़ित पक्ष को कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। इधर, सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पंकज समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच जारी है।