राजाजी टाइगर रिजर्व में आज मंत्री के बेटे की शादी, बवाल के बीच एक्शन की तैयारी

Gaurav Kala हरिद्वार
share

राजाजी टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील जोन में मंत्री खजानदास के बेटे की शादी को लेकर बवाल है। वन विभाग और टाइगर रिजर्व प्रशासन एक्शन की तैयारी में है।

राजाजी टाइगर रिजर्व में आज मंत्री के बेटे की शादी, बवाल के बीच एक्शन की तैयारी

राजाजी टाइगर रिजर्व के संवेदनशील वन क्षेत्र में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री खजान दास के परिवार के शादी समारोह को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हरिद्वार रेंज के रानीपुर वन ब्लॉक स्थित श्री सुरेश्वरी देवी मंदिर परिसर में रविवार को उत्तराखंड सरकार के मंत्री खजान दास के पुत्र की शादी आयोजित होने की चर्चा है। चर्चाओं के बीच वन विभाग और टाइगर रिजर्व प्रशासन एक्शन की तैयारी में है।

बताया जा रहा है कि शादी की तैयारियों के लिए शनिवार को ट्रकों और भारी वाहनों से सामान पहुंचाए जाने के आरोपों ने मामले को तूल दे दिया है। शादी की तैयारियों को लेकर दिनभर राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट से ट्रकों और अन्य वाहनों के जरिए सजावट, खानपान और आयोजन संबंधी सामान मंदिर परिसर तक पहुंचाया गया। इसे लेकर स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने सवाल उठाए हैं कि आरक्षित वन क्षेत्र में इतनी बड़ी गतिविधि की अनुमति किस स्तर से दी गई या बिना अनुमित के ही संवेदनशील वन क्षेत्र में शादी की जारी है।

संवेदनशील जोन

यह क्षेत्र हाथी, गुलदार समेत कई वन्यजीवों की आवाजाही वाला संवेदनशील जोन है। ऐसे में वाहनों की आवाजाही, भीड़भाड़, तेज रोशनी, ध्वनि और आयोजन संबंधी गतिविधियों से वन्यजीवों के प्रभावित होने की आशंका है।

नियमों के पालन पर सवाल

जानकारों का कहना है कि सामान्य दिनों में श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन के लिए निर्धारित प्रक्रिया और शुल्क के बाद सीमित अनुमति दी जाती है। ऐसे में बड़े स्तर पर शादी समारोह और भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम तथा वन नियमों के पालन पर प्रश्न उठ रहे हैं। आरोप है कि प्रभावशाली परिवार से जुड़े आयोजन होने के कारण प्रशासन मौन बना हुआ है। वहीं अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिक गई हैं कि राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन और वन विभाग इस मामले में क्या रुख अपनाते हैं।

मंत्री ने क्या कहा

मामले में तूल पकड़ने के बाद खुद समाज कल्याण मंत्री खजान दास का बयान आया है। उनका कहना है कि जी हां, मेरे बेटे का विवाह है। वहां पर एक प्राचीन मंदिर है उसमें बेहद सादगी के साथ हम लोग विवाह समारोह कर रहे हैं। बेहद सादगी के साथ केवल फेरे की रस्म को पूरा किया जाना है। सभी नियमों का पालन करते हुए ही कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।

अधिकारी क्या बोले

पीसीसीएफ रंजन मिश्रा का कहना है कि पार्क का कोर होने के कारण मंदिर में किसी तरह का कोई भव्य आयोजन नहीं हो सकता। उनका जो सेटअप लगा है, वो हटाया जा रहा है। स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।