पत्नी को बीच में नहीं लाना था; हरिद्वार विधायक की भाजपा नेता चैंपियन को सड़क पर उतरने की चुनौती
हरिद्वार में खानपुर विधायक उमेश कुमार और भाजपा के बाहुबली नेता कुंवर प्रणव चैंपियन के बीच तकरार एक बार फिर चरम पर है। प्रणव के एक दिन पहले दिए बयान पर उमेश ने उन्हें सड़क पर उतरने की चुनौती दी है।

हरिद्वार की सियासत में एक बार फिर तल्खी खुलकर सामने आ गई है। खानपुर से विधायक उमेश कुमार ने सोशल मीडिया पर तीखा बयान जारी कर भाजपा के बाहुबली नेता कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर सीधा हमला बोला है। एक दिन पहले चैंपियन ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर न सिर्फ उमेश कुमार, उनकी पत्नी पर भी टिप्पणी की थी। मामले में अब उमेश कुमार ने चैंपियन को सड़क पर उतरने और आमने-सामने जंग की चुनौती दी है। दोनों नेताओं के बीच इस तरह की बयानबाजी से पुलिस विभाग सतर्क हो गया है।
विधायक उमेश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि वह अक्सर चुप रहने की कोशिश करते हैं ताकि क्षेत्र में तनाव न बढ़े, लेकिन उनकी चुप्पी को कमजोरी समझा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार को निशाना बनाते हुए अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने खुली चुनौती देते हुए आमना-सामना करने की बात कही और तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। इन पोस्टों के सामने आते ही हरिद्वार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
पुरानी रंजिश फिर सतह पर
जानकारों का कहना है कि उमेश कुमार और कुंवर प्रणव चैंपियन के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता कोई नई बात नहीं है। दोनों के बीच पहले भी बयानबाजी और टकराव के कई मामले सामने आ चुके हैं। पिछले साल जनवरी में दोनों के बीच गोलियां चली थी। अब चैंपियन की महापंचायत के आह्वान ने यह विवाद फिर सुर्खियों में ला दिया है।
उमेश कुमार बोले- पत्नी को बीच में नहीं लाना था। फेसबुक पोस्ट में उमेश कुमार ने कहा कि 'कल कहता है सोनिया शर्मा की औकात क्या, कौन सुनेगा अपनी पत्नी के लिए ऐसे शब्द? हमसे लड़ों परिवार को क्यों बीच में लाते हो। क्या हमने कभी इसके परिवार पर टिप्पणी की?' उमेश कुमार ने कहा कि राजनीतिक लड़ाई व्यक्तिगत स्तर पर नहीं ले जानी चाहिए। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यदि उकसावे की राजनीति जारी रही तो वह जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगे।
समर्थकों में बढ़ी सक्रियता
दोनों नेताओं के समर्थक सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। बयान के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज है। जानकारों का मानना है कि यह टकराव आने वाले समय में और बढ़ सकता है, खासकर यदि महापंचायत या सार्वजनिक मंचों पर आमना-सामना होता है।
पुलिस विभाग अलर्ट
स्थानीय प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। हाल के तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस सतर्क है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने स्पष्ट किया कि धर्मनगरी हरिद्वार की शांति और सामाजिक सौहार्द से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री को गंभीरता से लिया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


