हरिद्वार में गोकशी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल वीडियो के बाद 5 गिरफ्तार

लाइव हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में गोकशी के शक में एक शख्स के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया

हरिद्वार में गोकशी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल वीडियो के बाद 5 गिरफ्तार

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में गोकशी के शक में एक शख्स के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस वीडियो में कुछ लोग एक शख्स को गाड़ी के अंदर पीटने के साथ ही उसका वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं।

जबरन कार में बैठाकर मारपीट

पुलिस के अनुसार, बैरागी कैंप निवासी सद्दाम ने बताया कि 19 मार्च की रात वह टाटा वाहन से दो गाय और एक बछड़ा लेकर दिनारपुर जा रहा था। बैरागी कैंप में काली मंदिर के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। इनमें से एक ने खुद को गो सेवक बताते हुए गोकशी का आरोप लगाया और फिर आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठाकर मारपीट की। सद्दाम ने बताया कि आरोपियों ने दोबारा पशु ले जाते दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पथरी थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर निवासी एक व्यक्ति ने गांव की रहने वाले महिला सहित बारह लोगों के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट के मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार पथरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव अलावलपुर निवासी ओम प्रकाश पुत्र चिमन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है। बुधवार सुबह नौ बजे राकेश पुत्र श्यामु, सागर पुत्र राकेश, महिपाल पुत्र ओमप्रकाश, लकी पुत्र विनोद, सनी पुत्र बीर सिंह, बिट्टू पुत्र राम सिंह, विपिन पुत्र विक्रम, विक्रम पुत्र श्यामलाल, रीता , लाल्तेश, पिंकी सुनीता सभी निवासीगण ग्राम अलावलपुर थाना पथरी एक राय होकर लाठी डंडों से लैस होकर घर में घुस गए और मेरे परिवार के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट की है। जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति पुलिस के पास पहुंचा। और सभी चार महिला और आठ लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। गुरूवार को पुलिस ने व्यक्ति की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पहले गिरफ्तारी, फिर 41 के नोटिस पर छोड़ा

वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी पवन समेत पीयूष, राजन चौधरी, अजय और सौरभ को गिरफ्तार किया। हालांकि, ऐसे मामलों में सात साल से अधिक की सजा का प्रावधान नहीं होने के कारण सभी आरोपियों को धारा-41 का नोटिस देकर छोड़ दिया गया।

पुलिस का सख्त संदेश

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो का तुरंत संज्ञान लिया गया और त्वरित कार्रवाई की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने के साथ ही किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार के शक या विवाद की स्थिति में सीधे कानून की मदद लें और खुद हिंसा का सहारा न लें।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।