शीला को तकलीफ मत देना; जेलर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी आई, क्या मामला

लाइव हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

हरिद्वार जेल में बंद एक महिला शीला के लिए जेलर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी आई है। कहा कि शीला से मिलते आता हूं, उसे कोई तकलीफ मत देना।

Haridwar Jailor death Threat From Lawrence Bishnoi Gang
हरिद्वार जेलर को जेल में बंद शीला नामक महिला के नाम पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली।

हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दी गई है। गिरोह का फोन न उठाने पर उन्हें और जेल प्रशासन को मैसेज भेजकर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी मिली है। इस धमकी के बाद जेल अधिकारियों में हड़कंप है। इस मामले में सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि वह जेल में बंद शीला का नाम लिया है।

हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया। इसके बाद व्हाट्सऐप पर खुद को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप पंजाब से जुड़ा बताते हुए संदेश भेजा गया। यही नहीं, 12 सितंबर को भी कई बार आरोपी ने उन्हें कॉल की। कॉल नहीं उठाने पर धमकी भरे संदेश भेजे। रविवार सुबह 10:12 बजे आरोपी ने उन्हें कॉल में जेल प्रशासन को खुली धमकी दी।

जेल में बंद शीला के नाम से आया कॉल

वरिष्ठ अधीक्षक आर्य ने बताया कि आरोपी ने मैसेज और फोन पर बातचीत के दौरान जेल में बंद महिला शीला का नाम लिया। उसने कहा कि वह जेल में बंद शीला से मिलने आता है। इस पर आरोपी की कॉल रिकार्डिंग शीला को सुनाई गई। शीला ने फोन करने वाले की पहचान अपने पति हिमांशु चड्ढा निवासी ऋषिकेश के रूप में की। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार धमकी देने वाला आरोपी हिमांशु चड्ढा भी पूर्व में जिला कारागार देहरादून और केंद्रीय कारागार सितारगंज में निरुद्ध रह चुका है। जेल में बंद शीला पर ज्वालापुर कोतवाली में कई केस दर्ज है।

धमकी में बोला- शीला को जो चाहिए दे देना

आरोप है कि धमकी देने वाले ने शीला को जेल के भीतर फोन कॉल समेत अन्य गैर-कानूनी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जेल अधिकारियों पर धमकी दी है। मांग पूरी नहीं होने पर कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लिया, वरिष्ठ जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अब सर्विलांस और साइबर सेल की सहायता से धमकी देने वाले व्यक्ति की लोकेशन और अन्य तकनीकी जानकारी जुटा रही है।

पिता की हत्या के आरोप में बेटे को जेल

श्यामपुर। एक अन्य घटना में चंडीघाट के पुरी नगर में पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार 24 वर्षीय प्रकाश को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। परिवार के अनुसार प्रकाश करीब चार साल से मानसिक रूप से बीमार है और आर्थिक तंगी के कारण मार्च से उसका इलाज भी बंद है। प्रकाश की बहनों मैना, ममता और मोनिका ने बताया कि उसका सहारनपुर में इलाज चल रहा था। तबीयत ठीक रहने पर वह कभी-कभार मजदूरी करता था, जबकि तबीयत खराब होने पर घर पर रहता था। प्रकाश पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का है। उसकी तीनों बड़ी बहनें शादीशुदा हैं, जबकि छोटा भाई 22 वर्षीय रवि है।

परिवार के अनुसार मां की भी 15 जुलाई को मौत हो गई थी। माता-पिता दोनों की मौत के बाद परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। पुरी नगर स्थित उनका मकान भी बेहद जर्जर है। छोटे से मकान की दीवारों पर प्लास्टर नहीं है और टिन की छत भी खराब हो चुकी है। चंडी देवी के महंत सतीश गिरी और स्थानीय पुलिस की ओर से परिवार को राशन और पानी उपलब्ध कराया गया है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़शीला को तकलीफ मत देना; जेलर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी आई, क्या मामला