Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Haridwar Horror Congress Leader Daughter Held Hostage Looted as Armed Robbers Wreak Havoc for 15 Minute
दिनदहाड़े कांग्रेस नेता की बेटी को बंधक बनाकर लूट, बदमाशों ने 15 मिनट तक मचाया तांडव

दिनदहाड़े कांग्रेस नेता की बेटी को बंधक बनाकर लूट, बदमाशों ने 15 मिनट तक मचाया तांडव

संक्षेप:

हरिद्वार में दिनदहाड़े कांग्रेस नेता की बेटी को बंधक बनाकर हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। वे 15 मिनट तक घर पर तांडव मचाते रहे।

Thu, 28 Aug 2025 08:24 AMGaurav Kala हरिद्वार, हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हरिद्वार जिले के शिवालिक नगर में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया। कांग्रेस नेता की बेटी घर पर अकेली थी, बदमाशों ने घर में सेंध मारी और लड़की को बंधक बना लिया। इसके बाद 15 मिनट तक घर पर तांडव करते रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष और होटल कारोबारी चौधरी कुलबीर सिंह की बेटी मोना चौधरी को हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर तमंचे की नोक पर बंधक बना लिया। करीब 15 मिनट तक घर में लूटपाट करने के बाद आरोपी फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:स्पा की आड़ में लड़कियों से कराया गंदा काम, दो साल बाद गाजियाबाद से धरी

पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों में तीनों आरोपी साफ कैद हो गए हैं। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सात टीमें गठित की गई हैं, जो पश्चिमी यूपी और सीमावर्ती जिलों में लगातार दबिश दे रही हैं। शहर और आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि वारदात को अंजाम देने वाले पेशेवर गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। वहीं, दिनदहाड़े हुई इस घटना ने लोगों में दहशत और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।