Haldwani News: डिनर से लौट रहे यू-ट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार से गाली-गलौज
Haldwani News: हल्द्वानी में प्रसिद्ध यू-ट्यूबर सौरभ जोशी और उनके परिवार के साथ नैनीताल रोड पर एक होटल से लौटते समय गाली-गलौज का मामला हुआ। सौरभ ने पुलिस को मौखिक रूप से सूचना दी, जबकि गाली देने वाले आरोपी काली कार में सवार हो कर भाग गए। पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

Haldwani News: हल्द्वानी। हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी और उनके परिवार के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज का मामला सामने आया है। एक होटल में डिनर के बाद घर लौटते वक्त नैनीताल रोड में घटना हुई। पुलिस को मौखिक रूप से यू-ट्यूबर ने शिकायत की है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात सौरभ जोशी अपने परिवार के साथ नैनीताल रोड स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में डिनर करने के बाद जी-वैगन कार से घर लौट रहे थे। इस दौरान तिकोनिया के पास एक काली कार में सवार व्यक्ति ने उनके परिवार के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की। घटना के बाद काली कार सवार मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि सौरभ जोशी ने कुछ दूर तक कार का पीछा भी किया, लेकिन वह ठंडी सड़क होते हुए फरार हो गया। रात्रि गश्त पर निकली पुलिस को सौरभ ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले हैं। घटना के समय सौरभ जोशी के साथ उनकी पत्नी और दो भाई भी कार में मौजूद थे। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शीघ्र उसे पकड़ लिया जाएगा।

