Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsYouth Transformation Ceremony in Uttarakhand UKD Engages Young Minds
यूकेडी ने परिवर्तन का लिया संकल्प

यूकेडी ने परिवर्तन का लिया संकल्प

संक्षेप:

उत्तराखंड क्रांति दल के युवा प्रकोष्ठ ने रविवार को युवा परिवर्तन समारोह का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय दलों से युवाओं का मोहभंग हो रहा है। इस अवसर पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई और...

Sep 14, 2025 07:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल के युवा प्रकोष्ठ ने रविवार को युवा परिवर्तन समारोह का आयोजन किया। निजी बारात घर में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय दलों से युवाओं का मोहभंग हो रहा है। यूकेडी के साथ राज्य के युवा लगातार जुड़ रहे हैं। युवाओं ने प्रदेश में परिवर्तन का सामूहिक संकल्प लिया। इस मौके पर सूरज मनराल को प्रदेश उप-प्रभारी युवा प्रकोष्ठ, गौरव जोशी को कुमाऊं मंडल प्रभारी और महेंद्र पाल को ब्लॉक प्रभारी कोटाबाग की जिम्मेदारी दी गई। समारोह में 200 से ज्यादा युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। केंद्रीय प्रभारी युवा प्रकोष्ठ कमल जोशी ने कहा कि उत्तराखंड का हर युवा एक मशाल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अगर ये मशालें एक साथ जल उठें, तो पूरे राज्य को नई दिशा और ताकत मिलेगी।