संसद प्रतियोगिता में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय प्रथम
Feb 07, 2026 07:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
कोटाबाग के जीआईसी पवलगढ़ में विकास खण्ड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ने पहला, जीआईसी पवलगढ़ ने दूसरा और जीआईसी बैलपड़ाव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।

कोटाबाग। जीआईसी पवलगढ़ में शनिवार को विकास खण्ड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजीव गांधी नवोदय विद्यालय कोटाबाग, द्वितीय स्थान जीआईसी पवलगढ़ कोटाबाग और तृतीय स्थान जीआईसी बैलपड़ाव, कोटाबाग को मिला। प्रतियोगिता में कोटाबाग विकास खण्ड के 12 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इससे पूर्व प्रधानाचार्य खीम सिंह रजवार और पीटीए अध्यक्ष चिन्तामणी काण्डपाल ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। व्यवस्थापक कोटाबाग ब्लांक समन्वयक ललित मोहन पांगती रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


