Haldwani News: दाल का कट्टा चुरा रहे युवक को कारोबारियों ने पकड़ पुलिस को सौंपा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, हल्द्वानीHaldwani News: हल्द्वानी के टीपीनगर में रविवार को एक युवक दाल का कट्टा चोरी करने के दौरान कारोबारियों द्वारा पकड़ा गया। उसे पकड़कर पिटाई की गई और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने चेतावनी देने के बाद युवक को छोड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। टीपीनगर इलाके में रविवार को एक ट्रक से दाल का कट्टा चोरी कर रहे युवक को कारोबारियों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चेतावनी के बाद युवक को छोड़ दिया। टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि युवक को चौकी लाया गया था। उसे चेतावनी के बाद छोड़ दिया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


