Haldwani News: हल्द्वानी की संतोष नाथ की जटाएं 14 फीट 6 इंच लंबी
Haldwani News: हल्द्वानी की 85 वर्षीय संतोष नाथ की जटाएं 14 फीट 6 इंच लंबी हैं। यह प्रमाणित नहीं हुआ है, लेकिन यह रिकॉर्ड से अधिक है। संतोष नाथ ने 1988 में संन्यास लिया था और उनका जीवन कठिनाइयों से भरा रहा। श्मशान में रहने के बाद, अब वह वृद्धाश्रम में रह रही हैं।

Haldwani News: हल्द्वानी। सिर पर लिपटी जटाओं को जब संतोष नाथ खोलती हैं तो उनकी लंबाई देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। करीब 14 फीट 6 इंच लंबी जटाएं हल्द्वानी के वृद्धाश्रम में रह रहीं 85 वर्षीय बुजुर्ग साध्वी की पहचान बन गई हैं। यह लंबाई हाल ही में हल्द्वानी की रेणु धरियाल के गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज 8 फीट 10 इंच लंबे बालों से करीब छह फीट अधिक है। हालांकि संतोष नाथ की जटाओं की लंबाई की अभी किसी आधिकारिक विश्व रिकॉर्ड संस्था से पुष्टि नहीं हुई है। जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा स्थित आश्रय सेवा समिति वृद्धाश्रम में रह रहीं संतोष नाथ कूल्हा टूटने और पैर में दिक्कत के कारण वॉकर के सहारे चलती हैं, लेकिन जटाओं की देखभाल खुद करती हैं। मूल रूप से बरहैनी, बाजपुर की संतोष नाथ का नाम कभी शीला देवी था। 1960 में वेद प्रकाश से विवाह हुआ। पांच बेटे हुए, लेकिन सभी की मौत हो गई। 1988 में उन्होंने घर छोड़ दिया और 1990 में गुरु शंभूनाथ से दीक्षा लेकर संन्यास धारण कर लिया। करीब 25 साल श्मशान में रहीं। 2021 में मंदिर और जमीन विवाद के दौरान कूल्हा टूटने के बाद उनका जीवन और कठिन हो गया। जनवरी 2022 से वृद्धाश्रम ही उनका घर है। वृद्धाश्रम के संस्थापक और प्रबंधक प्रकाश डिमरी के अनुसार, इंच टेप से नापने पर संतोष नाथ की जटाओं की लंबाई 14 फीट 6 इंच सामने आई है。
जटा और बाल में फर्क
बाल सामान्य रूप से बढ़ते हैं, जबकि लंबे समय तक बालों में कंघी न होने, उलझने और आपस में जुड़ने से जटाएं बन सकती हैं।


