स्वस्थ्य शरीर में ही बसता है स्वस्थ मस्तिष्क: निखुर्पा
Apr 07, 2026 06:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
हल्द्वानी के केंद्रीय विद्यालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने पोस्टर, निबंध और गीतों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। प्राचार्या कमला निखुर्पा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और बच्चों को जंक फूड से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

हल्द्वानी। केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी कैंट में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्कूली बच्चों ने पोस्टर,निबंध और गीतों के माध्यम से अच्छी सेहत और स्वच्छता का संदेश दिया। शुभारंभ प्राचार्या कमला निखुर्पा ने किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।उन्होंने बच्चों से जंक फूड से दूर रहने और अपनी दैनिक जीवनशैली में योग व व्यायाम को शामिल करने का आह्वान किया। इस दौरान हेमलता, मैत्रेयी त्रिपाठी, ललित मोहन नेगी, ललित प्रसाद गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


