हल्द्वानी में डॉक्टरों ने सीखी अल्ट्रासाउंड की आधुनिक तकनीक
हल्द्वानी में राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में डॉक्टरों के लिए आधुनिक अल्ट्रासाउंड तकनीक पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्घाटन डॉ. अरुण जोशी और डॉ. एचसी पन्त ने किया। विशेषज्ञों ने भ्रूण स्वास्थ्य और उच्च-जोखिम गर्भावस्था की पहचान पर व्याख्यान दिए। लाइव प्रदर्शन में गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।
हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला में डॉक्टरों को आधुनिक अल्ट्रासाउंड की तकनीक की जानकारियां दी गईं। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग और सोसायटी ऑफ फीटल मेडिसिन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी और सीएमओ नैनीताल डॉ. एचसी पन्त ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. गोदावरी जोशी, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. महिमा मोर्या और डॉ. भारती गहतोड़ी सहित विशेषज्ञ फैकल्टी ने आधुनिक प्रसूति अल्ट्रासाउंड से जुड़ी नवीनतम तकनीक, भ्रूण स्वास्थ्य मूल्यांकन और उच्च-जोखिम गर्भावस्था की पहचान जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किए।

कार्यशाला का मुख्य आकर्षण देश के सुप्रसिद्ध अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ डॉ. अशोक खुराना और कृष्ण गोपाल का लाइव अल्ट्रासाउण्ड प्रदर्शन रहा, जिसमें गर्भवती महिलाओं की उन्नत तकनीक से जांच कर प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। पीजी छात्रों ने अपने-अपने शोध कार्यों की प्रस्तुतियां दीं, जिनमें आधुनिक अल्ट्रासाउंड तकनीक के दैनिक लाभों पर आधारित अध्ययनों को विशेष सराहना मिली। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण भविष्य में मरीजों के उपचार और सुरक्षित मातृत्व सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगा। हल्द्वानी शहर के अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने भी कार्यशाला में प्रतिभाग किया। डॉ. पूनम बिष्ट, डॉ. पल्लवी पन्त, डॉ. अनुश्री बसल आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




