ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीमहिलाओं को बेहतर शिक्षा से ही मिलेगी बराबरी की हिस्सेदारी

महिलाओं को बेहतर शिक्षा से ही मिलेगी बराबरी की हिस्सेदारी

‘हिन्दुस्तान दफ्तर में आओ राजनीति करें अभियान के तहत महिला शिक्षा पर संवाद का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा विशेषज्ञों ने महिला शिक्षा पर बेबाकी से राय रखी। संवाद में महिला शिक्षा पर हुई चर्चा के बाद...

महिलाओं को बेहतर शिक्षा से ही मिलेगी बराबरी की हिस्सेदारी
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीWed, 13 Feb 2019 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

‘हिन्दुस्तान दफ्तर में आओ राजनीति करें अभियान के तहत महिला शिक्षा पर संवाद का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा विशेषज्ञों ने महिला शिक्षा पर बेबाकी से राय रखी। संवाद में महिला शिक्षा पर हुई चर्चा के बाद एक राय सामने आई कि महिलाओं को बेहतर शिक्षा से हर क्षेत्र में बराबरी की हिस्सेदारी मिल सकती है।

संवाद में महिला शिक्षा विशेषज्ञों ने बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि पुरुष प्रधान समाज में जहां महिलाएं अपनी प्रतिभा के दम पर उनके समकक्ष खड़ी हो रही हैं, वहीं कई क्षेत्रों में उन्हें बराबरी की हिस्सेदारी देने की जरूरत है। संवाद में यह मुद्दा प्राथमिकता से उठा कि शिक्षा के लिए बेटी को बेटे के बराबर सुविधाएं नहीं दी जाती हैं। बावजूद इसके बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ रही हैं। महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रेखा पांडे ने कहा कि महिलाएं बेहतर शिक्षा ग्रहण कर समाज में अपना योगदान दे सकती हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी चाबी ,है जिससे महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। डॉ. शांति नयाल ने कहा कि महिलाएं शिक्षा के दम पर ही आज हर क्षेत्र में अपने को साबित कर रही हैं। ऐसे में हमें उपेक्षित क्षेत्रों में भी महिला शिक्षा को बढ़ावा देना होगा। डॉ. प्रभा पंत ने कहा कि महिलाओं के प्रति सोच में बदलाव कर ही महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा दिया जा सकता है। इसके लिए महिलाओं के साथ ही पुरुषों की भी बड़ी जिम्मेदारी है। डॉ. शुभ्रा कांडपाल ने कहा कि समाज में महिला को इस दुनिया को रचने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी मिली है। ऐसे में महिला को किसी से कमजोर कैसे कहा जा सकता है। कहा कि महिलाएं कमजोर इसलिए हैं, क्योंकि उन्हें अपने अधिकारों का पता नहीं हैं। डॉ. यासमीन अली ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबरी का अधिकार देने के लिए हमें अपने घर से ही शुरुआत करनी होगी। समाज में महिलाओं को शिक्षा के समान अवसर मिलने चाहिए। इस प्रकार संवाद में यह बात उभरकर सामने आई की शिक्षा के हथियार से ही महिलाएं हर क्षेत्र में बराबरी हासिल कर सकती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें