रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया...
हल्द्वानी में उत्थान मंच पर पुनर्नवा महिला द्वारा राम शबरी प्रसंग, सुग्रीव की मित्रता और बाली वध का मंचन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य मंत्री रेनू अधिकारी और अन्य प्रमुख व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। विभिन्न कलाकारों ने महत्वपूर्ण किरदार निभाए।

हल्द्वानी। उत्थान मंच में पुनर्नवा महिला की महिला रामलीला में राम शबरी प्रसंग, सुग्रीव मैत्री, बाली वध का मंचन हुआ। मंगलवार को शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री रेनू अधिकारी, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रजवार और संस्था के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंचन का आरंभ शबरी का प्रभु श्रीराम का इंतजार करते हुआ। सबरी का किरदार लीला कोठारी ने निभाया। हनुमान का पार्ट ममता बिष्ट ने खेला। सुग्रीव का अभिनय भावना ने किया। किरण धर्मसकत्तू, ज्योति, कनिका, अक्षिता, रोली, मनस्वी, मैत्री, आन्या, स्नेहा, रंजना जोशी, जानकी, सरिता ने भी अभिनय करा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


