ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीहल्द्वानी में महंगाई के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

हल्द्वानी में महंगाई के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

मुखानी चौराहे पर बुधवार को महंगाई के विरोध में महिलाओं ने सिलेंडर सिर पर उठाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान महिलाओं का कहना था कि रसोई गैस के दाम...

हल्द्वानी में महंगाई के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीWed, 01 Aug 2018 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

मुखानी चौराहे पर बुधवार को महंगाई के विरोध में महिलाओं ने सिलेंडर सिर पर उठाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान महिलाओं का कहना था कि रसोई गैस के दाम और बढ़ती महंगाई से रसोई का बजट बिगड़ गया है। उन्हें घर चलाना मुश्किल हो रहा है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं अन्य चीजों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। इससे आम आदमी को परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें