ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीहल्द्वानी जेल में सिलाई बुनाई करेंगी महिला कैदी: मिश्रा

हल्द्वानी जेल में सिलाई बुनाई करेंगी महिला कैदी: मिश्रा

राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने गुरुवार को हल्द्वानी पहुंचकर उप कारागार का निरीक्षण किया। जेल में कैदियों की संख्या को देखकर उन्हें...

हल्द्वानी जेल में सिलाई बुनाई करेंगी महिला कैदी: मिश्रा
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीThu, 21 Jan 2021 06:35 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने गुरुवार हल्द्वानी पहुंचकर उप कारागार का निरीक्षण किया। जेल में कैदियों की संख्या देखकर चिंता जताई। यहां 35 महिला कैदियों की क्षमता वाले बैरक में 62 महिला कैदी हैं। 382 कैदियों की क्षमता वाले बैरक में 1586 कैदी हैं। उन्होंने समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की बात कही है।

राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने कहा कि वे जल्द सीएम त्रिवेंद्र रावत से मुलाकात करेंगी। यहां कैदियों के अनुकूल क्षमता व्यवस्था बनाने की बात रखेंगी। जेलर संजीव ह्यांकी ने बताया कि कैदी महिलाएं किसी भी प्रकार का उत्पादित रोजगार के लिए तैयार नहीं होती हैं। महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए उपाध्यक्ष ने करीब आधे घंटे तक कैदियों की काउंसिलिंग की। इसके बाद कैदियों ने आशवासन दिया कि वे यहां सिलाई, बुनाई और मोमबत्ती बनाएंगी। कहा कि महिला कैदियों के लिए जरूरी सामग्री की व्यवस्था कराई जाएगी। अन्य कैदियों से मुलाकात पर उन्होंने कॉपी, पेन, किताबों की मांग की गई। इसके लिए आश्वासन दिया गया कि जल्द शिक्षा संबंधित सभी सामग्री यहां पहुंचा दी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें