ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीपति की पिटाई से महिला गंभीर रूप से घायल

पति की पिटाई से महिला गंभीर रूप से घायल

मुखानी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को बेस अस्पताल से एसटीएच रेफर कर दिया गया है। सूचना पर...

पति की पिटाई से महिला गंभीर रूप से घायल
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीMon, 14 Jun 2021 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

मुखानी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को बेस अस्पताल से एसटीएच रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंचे महिला के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बहन के पति, सास और परिवार के अन्य सदस्यों पर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि अक्टूबर 2020 में उन्होंने महिला हेल्पलाइन हल्द्वानी में भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन उनकी कोई मदद नहीं की गई।

पुलिस के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र के नारायण नगर कुसुमखेड़ा में रहने वाली युवती का विवाह आठ वर्ष पूर्व खुटानी भीमताल निवासी एक युवक से हुआ था। इसके बाद से पति, सास और ससुराल के अन्य लोग उसे प्रताड़ित करने लग गए। पति आए दिन शराब पीकर अपनी मां के कहने पर युवती को पीटता था। इस बीच उनके दो बच्चे भी हो गए, लेकिन वह फिर भी नहीं सुधरा। कुछ समय पहले वह महिला व दोनों बच्चों को लेकर हरिद्वार स्थित ज्वालापुर चला गया। इसी बीच, महिला के भाई को मकान मालिक का फोन आया कि उनकी बहन को उसके पति ने बहुत पीटा है। इसके बाद वह गया तो वहां पर पुलिस ने उनकी नहीं सुनी, इसके बाद वह अपनी बहन को लेकर हल्द्वानी आया। बेस अस्पताल में उपचार कराया, लेकिन यहां से डॉक्टरों ने उसे एसटीएच रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि महिला की नाक की हड्डी टूटी है और शरीर पर भी गंभीर चोट हैं। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें