ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीपति के शव के लिए चार घंटे भटकी महिला

पति के शव के लिए चार घंटे भटकी महिला

सड़क हादसे में घायल पति की मौत के बाद पत्नी चार घंटे शव के लिए भटकती रही। पत्नी शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही वापस करने की मांग कर रही थी। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के कानूनी प्रक्रिया समझाने के बाद...

पति के शव के लिए चार घंटे भटकी महिला
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीThu, 17 Oct 2019 07:51 PM
ऐप पर पढ़ें

सड़क हादसे में घायल पति की मौत के बाद पत्नी चार घंटे शव के लिए भटकती रही। पत्नी शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही वापस करने की मांग कर रही थी। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के कानूनी प्रक्रिया समझाने के बाद महिला मानी। प्राचार्य के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने तेजी से कानूनी प्रक्रिया पूरी कर महिला को पति का शव सौंप दिया।

रुद्रपुर निवासी उमेश शर्मा सड़क हादसे में घायल हो गए थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए थे, जहां गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उमेश ने दम तोड़ दिया। उमेश की पत्नी मोनिका वर्मा ने पैसे न होने की बात कही, जिस पर अस्पताल ने इलाज का पूरा खर्च माफ कर दिया। मोनिका शव को तुरंत ले जाना चाहती थी, पर अस्पताल से शव को मोर्चरी में पोस्टमार्टम व पुलिस प्रक्रिया के लिए भिजवा दिया गया। इस पर मोनिका मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य से मिलने पहुंची। वहां चार घंटे इतजार के बाद जब प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा दिखे तो वह उनके पैरों पर गिर पड़ी। महिला ने उन्हें अपनी समस्या बताई। इस पर उन्होंने तुरंत पोस्टमार्टम व पुलिस की कागजी कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। इसके बाद पोस्टमार्टम कर शव महिला को सौंप दिया गया। शव को घर ले जाने के लिए अस्पताल से एंबुलेंस भी मुफ्त उपलब्ध कराई गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी महिला को आर्थिक मदद मुहैया करवाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें