Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsWoman Accuses Husband and In-laws of Dowry Harassment in Haldwani

दहेज उत्पीड़न के मामले में पति व ससुरालियों पर मुकदमा
संक्षेप:
हल्द्वानी की एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि विवाह के बाद से ही उसका पति और ससुराल के अन्य सदस्य उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर...
Sep 04, 2025 06:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
हल्द्वानी। वनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। मारपीट, गाली-गलौज की बात भी कही है। पीड़िता का कहना है कि विवाह के बाद से ही उसका पति प्रताड़ित करता रहता है। ससुराल के अन्य सदस्यों पर भी दहेज के लिए ताना देकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के पति बागजाला, गौलापार निवासी तनवीर अहमद, सास सुगरा, ससुर मकसूद अहमद, ननद उजमा, उजरा, बुसरा और देवर बारिस व मोनिस के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




