Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsWildlife Terror in Chorgaliya Solar Fencing and Elephant Protection Wall Planned
हाथियों के आतंक से निजात दिलाएगी सोलर फेंसिंग

हाथियों के आतंक से निजात दिलाएगी सोलर फेंसिंग

संक्षेप:

हल्द्वानी के चोरगलिया क्षेत्र में वन्यजीवों का आतंक बढ़ रहा है, जिससे फसलें बर्बाद हो रही हैं और ग्रामीणों पर हमले हो रहे हैं। वन विभाग 1500 मीटर की सोलर फेंसिंग और 100 मीटर की हाथी सुरक्षा दीवार...

Sep 08, 2025 12:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी। नंधौर रेंज से सटे चोरगलिया के एक दर्जन से ज्यादा गांवों में वन्यजीवों का आतंक है। वन्यजीव फसल ही नहीं बर्बाद कर रहे हैं, बल्कि हमलावर भी हो रहे हैं। ग्रामीणों की लगातार मांग के बाद अब वन विभाग 1500 मीटर की सौलर फेंसिग व 100 मीटर हाथी सुरक्षा दीवार लगाने की तैयारी में है। चोरगलिया के हरकिशनपुर, इंद्रपुर, मदनपुर, गोविंदपुर सनवाल, देवपुर सनवाल समेत एक दर्जन छोटे बड़े गांव में हाथी, नीलगाय, जंगली सुअर आदि वन्यजीवों का आतंक है। ग्रामीण इस समस्या से निजात दिलाने के लिए वन विभाग से बार-बार मांग कर रहे हैं। इसके बाद हल्द्वानी वन प्रभाग ने गोविंदपुर से लेकर देवपुर सनवाल तक 1500 मीटर के क्षेत्र में सोलर फेंसिग लगाने का निर्णय लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा चोरगलिया स्थित सेला वन परिसर के आसपास 100 मीटर की हाथी सुरक्षा दीवार बनाने का निर्णय लिया है। नंधौर रेंज के रेंजर एलएस मर्तोलिया ने बताया कि सोलर फेंसिंग और सुरक्षा दीवार से न केवल हाथियों को आबादी में प्रवेश करने से रोका जा सकेगा, बल्कि मानव-वन्यजीव संघर्ष में भी कमी आएगी। चोरगलिया क्षेत्र में हाथियों के ग्रामीणों के फसल को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं हुई हैं। जिसके चलते 1500 मीटर सोलर फेंसिंग व 100 मीटर की सुरक्षा दीवार लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सभी जरूरी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। कुंदन कुमार, डीएफओ, हल्द्वानी वन प्रभाग