विशेष शैक्षिक वाइल्डलाइफ सफारी शुरू

Mar 08, 2026 05:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी के नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में सात से नौ मार्च तक विशेष शैक्षिक वाइल्डलाइफ सफारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नैनीताल और चंपावत के करीब 150 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं, साथ ही दिव्यांग बच्चों को भी शामिल किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को वन पारिस्थितिकी और जैव विविधता संरक्षण से परिचित कराना है।

विशेष शैक्षिक वाइल्डलाइफ सफारी शुरू

हल्द्वानी। नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में विद्यार्थियों में प्रकृति और जैव विविधता के प्रति जागरूकता करने को सात से नौ मार्च तक विशेष शैक्षिक वाइल्डलाइफ सफारी कार्यक्रम आयोजित हुआ है। इस पहल में नैनीताल और चंपावत जिलों के विभिन्न स्कूलों के करीब 150 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में हल्द्वानी के दिव्यांग बच्चों को भी विशेष रूप से शामिल किया गया है। हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्राकृतिक वातावरण में ले जाकर वन पारिस्थितिकी, वन्यजीव आवास, जैव विविधता संरक्षण और वन विभाग की प्रबंधन गतिविधियों से परिचित कराना है। सफारी के दौरान प्रशिक्षित नेचर गाइड बच्चों को वन्यजीवों की पहचान कराने के साथ ही पक्षियों, तितलियों और अन्य जीवों के बारे में रोचक ढंग से जानकारी दे रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।