ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीलंदन से लौटे स्वामी रामगोविन्द दास का स्वागत

लंदन से लौटे स्वामी रामगोविन्द दास का स्वागत

हल्द्वानी, संवाददाता हरि: शरणम जन संस्था के प्रमुख स्वामी रामगोविन्द दास भाईजी इंग्लैंड की...

लंदन से लौटे स्वामी रामगोविन्द दास का स्वागत
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीMon, 17 Jul 2023 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

हल्द्वानी। हरि: शरणम जन संस्था के प्रमुख स्वामी रामगोविन्द दास इंग्लैंड की तीन महीने की धर्म प्रचार यात्रा से सोमवार को हल्द्वानी लौटे। यहां संस्था सहित नव युवक संघ, वाल्मीकि समाज आदि के प्रमुख सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
संस्था प्रमुख ने गोल्ज्यू देवता के मंदिर चम्पावत, चितई, घोड़ाखाल, चमड़खान, हल्द्वानी के प्रधान पुजारियों के साथ बैठक की। आगामी कार्यक्रम की चर्चा करते हुए बताया कि संस्था अधिक पुरुषोत्तम मास के 30 दिनों में हल्द्वानी क्षेत्र के 30 परिवारों के साथ श्री लक्ष्मी नारायण पूजन का आयोजन कर रहा है। जिसमें वैदिक रीति से 108 शालिग्राम का पूजन किया जाएगा। 8 सितम्बर को नंदोत्सव और 22 सितम्बर को राधाष्टमी पर्व मनाया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े