Haldwani News: हल्द्वानी में दिनभर चला धूप-छांव का खेल

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

Haldwani News: हल्द्वानी में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी रहा, मंगलवार को दिनभर धूप-छांव का खेल रहा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। क्षेत्र में 24 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, और जनजीवन सामान्य रहा। मौसम विशेषज्ञ ने आगे बारिश की संभावना जताई।

Haldwani News: हल्द्वानी में दिनभर चला धूप-छांव का खेल

Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी में बीते कुछ दिनों से लगातार चला आ रहा बारिश का सिलसिला मंगलवार को दिनभर थमा रहा। दिनभर धूप-छांव का खेल चलता रहा। इस बीच उमस ने लोगों के पसीने छुड़ाए।हल्द्वानी में दोपहर बाद हल्की धूप निकली लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। जिस कारण लोग उमस से परेशान रहे। यहां अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा 84 प्रतिशत नमी रही। जिस कारण उमस में इजाफा हुआ। बीते 24 घंटे में हल्द्वानी तहसील क्षेत्र में 24 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जनजीवन पूरी तरह सामान्य रहा। तहसील क्षेत्र में सड़कों के बंद होने जैसी स्थिति कहीं नहीं रही।

पंतनगर विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ.एएस नैन ने बताया कि बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। लगातार बारिश का पूर्वानुमान है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsHaldwani News: हल्द्वानी में दिनभर चला धूप-छांव का खेल