हल्द्वानी में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश
Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
अधिकतम 29 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज आज भी आसमान में हल्के बादल

हल्द्वानी। कुमाऊं के द्वार हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिले। सुबह की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ते ही मौसम ने अचानक करवट बदल ली। शहर में दिन के समय तेज हवाएं चलीं और कुछ देर के लिए हल्की बौछारें भी गिरीं, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 59 प्रतिशत रही, जो दोपहर तक घटकर 33 प्रतिशत पर आ गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


