Weather Change in Haldwani Temperature Drops and Rain Alert Issued हल्द्वानी में बदला मौसम, शनिवार को बारिश के आसार, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsWeather Change in Haldwani Temperature Drops and Rain Alert Issued

हल्द्वानी में बदला मौसम, शनिवार को बारिश के आसार

हल्द्वानी में मौसम में बदलाव आया है। शुक्रवार को पूरे शहर में बादल छाए रहे, जिससे ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश का अलर्ट...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीFri, 27 Dec 2024 06:52 PM
share Share
Follow Us on
हल्द्वानी में बदला मौसम, शनिवार को बारिश के आसार

हल्द्वानी, कार्यालय संवादाता। हल्द्वानी में मौसम ने करवट बदली है। शुक्रवार को सुबह से ही पूरे शहर में बादल छाए रहे। इससे ठंड में इजाफा हो गया। बात करें पिछले 24 घंटे की तो अधिकतम पारा छह डिग्री तक गिरा है। शनिवार को बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। हल्द्वानी में शुक्रवार को सुबह से ही सर्द हवाओं का दौर रहा। जिसका असर दोपहर और देर शाम तक दिखा। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस तक बना रहा। जबकि गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री तक रहा। पहाड़ में हुई हल्की बूंदाबांदी ने भी मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ाई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।