ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीबागेश्वर में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा

बागेश्वर में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा

बागेश्वर में गोमती नदी का पानी इस बीच एकाएक बढ़ रहा है, जिससे पूरे बाजार में हलचल मच रही है। लोगों के अनुसार बैजनाथ झील का पानी बिना सायरन के छोड़ा जा रहा है। इससे लोगों में रोष है। बैजनाथ झील का...

बागेश्वर में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा
हमारे संवाददाता,बागेश्वर। Mon, 20 Aug 2018 05:28 PM
ऐप पर पढ़ें

बागेश्वर में गोमती नदी का पानी इस बीच एकाएक बढ़ रहा है, जिससे पूरे बाजार में हलचल मच रही है। लोगों के अनुसार बैजनाथ झील का पानी बिना सायरन के छोड़ा जा रहा है। इससे लोगों में रोष है।
बैजनाथ झील का पानी बारिश अधिक होने पर छोड़ा जाता रहा है। सायरन भी है, लेकिन उसकी सूचना करीब दो किमी तक रहती है। लोगों के अनुसार इस बीच सायरन भी नहीं बज रहा है। उन्होंने बताया कि झील का पानी बिना सूचना के छोड़े जाने पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है। सामाजिक कार्यकर्ता विपिन चंद्र, मोहन सिंह, करम सिंह आदि ने कहा कि गोमती नदी में कपड़ा धोने से लेकर अन्य कामों के लिए लोग जाते हैं। बारिश अधिक होने पर नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। यदि उसी समय झील का पानी भी छोड़ा गया तो बड़ी घटना हो सकती है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें