बार काउंसिल सदस्य पद के लिए मतदान शुरू
Feb 17, 2026 11:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
हल्द्वानी में बार काउंसिल उत्तराखंड के सदस्य पदों के लिए मतदान आज सुबह 10 बजे शुरू हुआ। 23 पदों के लिए 104 सदस्य दावेदारी कर रहे हैं, जिनमें हल्द्वानी से 9 अधिवक्ता शामिल हैं। मतदान के लिए छह बूथ बनाए गए हैं और पुलिस सुरक्षा भी मौजूद है।
हल्द्वानी। बार काउंसिल उत्तराखंड के सदस्य पदों के लिए मंगलवार सुबह दस बजे से मतदान शुरू हो गया है। 23 पदों के लिए सदस्यों का चुनाव होना है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर कुमार पंत ने बताया कि मतदान के लिए अधिवक्ताओं में काफी उत्साह है। पूरे प्रदेश में 104 सदस्य इन पदों के लिए दावेदारी कर रहे हैं, जिसमें हल्द्वानी से 9 अधिवक्ता शामिल हैं। हल्द्वानी में मतदान के लिए छह बूथ बनाए गए हैं। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पुलिस सुरक्षा के लिहाज से जजी परिसर में मौजूद है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


