लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के उजाला नगर में हुए बवाल के मामले में गिरफ्तार विपिन पांडे को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की हिरासत में भेज दिया गया है। इसके अलावा मामले में नामजद दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। पुलिस शीघ्र उन्हें भी गिरफ्तार कर सकती है। बीते 16 नवंबर की रात उजाला नगर में एक मंदिर के बाहर पशु के अवशेष मिलने पर माहौल बिगड़ गया था। कुछ लोगों का कहना था कि पशु की क्रूरता से हत्याकर अवशेष यहां फेंका गया है।
LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।इसके बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और बरेली रोड और पीलीकोठी में पथराव कर दिया गया। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। मामले में पुलिस ने 50 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था। मामले की जांच के दौरान चार आरोपी चिह्नित हुए, जिसमें दो बालिग और दो नाबालिग थे। नाबालिगों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर परिवार को सुपुर्द किया गया जबकि बालिग आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा था। मामले में विवेचना के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को कुसुमखेड़ा से बीडीसी सदस्य के पति और पूर्व भाजयुमो नेता विपिन पांडे को गिरफ्तार किया था। पांडे पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगा था। साथ ही दो अन्य आरोपियों पर नामजद मुकदमा किया था। एसओ वनभूलपुरा सुशील जोशी ने बताया कि विपिन पांडे को कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य दो आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।