Vinita Pathak Appointed Member of Nainital Child Welfare Committee विनीता पाठक बनी बाल कल्याण समिति नैनीताल की सदस्य, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsVinita Pathak Appointed Member of Nainital Child Welfare Committee

विनीता पाठक बनी बाल कल्याण समिति नैनीताल की सदस्य

नैनीताल की सामाजिक कार्यकर्ता विनीता पाठक को नैनीताल बाल कल्याण समिति का सदस्य नामित किया गया है। वे बाल अधिकारों के लिए काम करती हैं और बाल श्रम उन्मूलन अभियानों में सक्रिय रही हैं। विशेष आवश्यकताओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीFri, 18 April 2025 01:04 PM
share Share
Follow Us on
विनीता पाठक बनी बाल कल्याण समिति नैनीताल की सदस्य

नैनीताल:: सामाजिक कार्यकर्ता विनीता पाठक नैनीताल बाल कल्याण समिति की सदस्य नामित हुई हैं। बाल अधिकारों के लिए कार्य करने वाली विनीता बाल श्रम उन्मूलन अभियानों में भी काम कर चुकी हैं। साथ ही विशेष आवष्यकता वाले बच्चों को स्कूलों से जोड़ने की मुहिम और अभियानों में भी उन्होंने काफी प्रयास किये। वह इन अभियानों के प्रति समाज को जोड़ने और जागरूक करने के लिए प्रयासरत रहती हैं और सामुदायिक रेडियो के माध्यम से जनजागरूकता फैलाने के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। विनीता वर्तमान में हल्द्धानी में रहती हैं और महिला व बाल अधिकारों के कार्यक्रमों में सक्रियता से भागीदारी करती हैं। उनके इस पद पर चयनित होने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि उनके अनुभवों का लाभ बाल कल्याण समिति को मिलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।