ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीनिकाय विस्तार के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

निकाय विस्तार के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

33 गांवों को नगर निगम में शामिल करने के विरोध में रविवार को जीतपुर नेगी, मानपुर पूरब और मानपुर पश्चिम गांव के लोगों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई।जीतपुर नेगी से...

निकाय विस्तार के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीSun, 05 Nov 2017 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

33 गांवों को नगर निगम में शामिल करने के विरोध में रविवार को जीतपुर नेगी, मानपुर पूरब और मानपुर पश्चिम गांव के लोगों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई।

जीतपुर नेगी से क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन सिंह नेगी कहा कि नगर निगम ने नियमों को ताक पर रखकर गांव का नाम प्रस्ताव में शामिल कर लिया। मानपुर पश्चिम के विजय सिंह ने भी इस लापरवाही के लिए निगम को जिम्मेदार ठहराया। स्थानीय ग्राम प्रधान सावित्री ने कहा कि सरकार ने प्रस्ताव में संशोधन नहीं किया तो ग्राम प्रधान चुनाव का भी बहिष्कार करेंगे। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष कुंदन बोहरा ने कहा कि नगर निगम की आर्थिक हालत ठीक नहीं है, ऐसे में निगम में शामिल होने से कोई सुविधाएं ग्रामीणों को नहीं मिलने वाली हैं। यहां प्रदीप नेगी, बालम बिष्ट, चंद्रशेखर जोशी, कश्मीर सिंह, रुकमणी देवी, कालाढूंगी विकास मंच के संयोजक महेश शर्मा आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें