ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीपिथौरागढ़ में पालिका के सीमा विस्तार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़ में पालिका के सीमा विस्तार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

नगरीय क्षेत्र का सीमा विस्तार किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर नगर निकायों के सीमांकन में जनभावनाओं की अनदेखी का आरोप...

पिथौरागढ़ में पालिका के सीमा विस्तार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीMon, 11 Dec 2017 06:29 PM
ऐप पर पढ़ें

नगरीय क्षेत्र का सीमा विस्तार किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर नगर निकायों के सीमांकन में जनभावनाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।

सोमवार को जिला मुख्यालय से सटे धनौड़ा, बास्ते, नेड़ा और दौला के ग्रामीण कलक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। यहां उन्होंने नारे लगाते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान धनौड़ा बबीता चंद ने कहा कि नगर की सीमा का विस्तार करने से पहले ग्रामीणों से कोई राय नहीं ली गई। ग्रामीणों को नगर में शामिल कर सरकार विभिन्न करों के माध्यम से केवल अपनी आय बढ़ाने का प्रयास कर रही है। जनता की आशंकाओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्राम प्रधान दौला भूपेश नगरकोटी ने कहा कि सरकार सीमांकन के बाद कई गांवों को शहरों में शामिल कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों को शहर में शामिल करने के बाद लोगों पर कई प्रकार के करों का बोझ बढ़ेगा। कहा कि सरकार को पहले नगर निकायों का विकास करना चाहिए। इसके बाद ही नए क्षेत्र को इसमें शामिल करना चाहिए। उन्होंने गांवों को जबरन नगर में जोड़ने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान विभिन्न संगठनों के लोगों ने भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मांगों को समर्थन किया।

प्रदर्शनकारियोंमें जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश पंत, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, यूकेड़ी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा, व्यापार संघ के संयुक्त सचिव दिनेश कापड़ी, उमेश पटियाल, मनोज साही, विजेंद्र पटियाल, दिनेश तिवारी, चंद्र प्रकाश पुनेड़ा समेत कई लोग शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें