सिग्नल कनेक्ट ई-बुक का होगा भव्य लोकार्पण

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी में वेटेरन सिग्नलर्स वेलफेयर एसोसिएशन 13 अप्रैल को अपनी पहली स्थापना दिवस पर सिग्नल कनेक्ट ई-बुक का लोकार्पण करेगा। कर्नल जगत सिंह जंतवाल इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। यह ई-बुक पूर्व सैनिकों के बीच एकता को बढ़ावा देने और उनके अनुभवों का आदान-प्रदान करने का माध्यम होगी।

सिग्नल कनेक्ट ई-बुक का होगा भव्य लोकार्पण

हल्द्वानी। वेटेरन सिग्नलर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तराखंड की ओर से 13 अप्रैल को अपने प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर सिग्नल कनेक्ट ई-बुक का भव्य लोकार्पण किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष कर्नल जगत सिंह जंतवाल (सेवानिवृत्त) द्वारा किया जाएगा। संगठन के एक वर्ष के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में भारी संख्या में पूर्व सैनिकों और सशस्त्र बलों के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। लोकार्पण होने वाली यह ई-बुक पूर्व सैनिकों के बीच एकता को सुदृढ़ करने, उनके अनुभवों के आदान-प्रदान और कल्याणकारी मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बनेगी। कर्नल जंतवाल ने अपने संदेश में कहा कि यह पुस्तक वेटेरन समुदाय और युवा पीढ़ी को जोड़ने व राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।

उल्लेखनीय है कि पिछले एक वर्ष में एसोसिएशन ने पूर्व सैनिकों के उत्थान और युवाओं के कौशल विकास की दिशा में सराहनीय कार्य किए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।