पूर्व सैनिक वेलनेस सेंटर खुलने में हो रही ढिलाई पर नाराज

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

हल्द्वानी में पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन की बैठक में पूर्व सैनिकों ने सरकार द्वारा घोषित केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना के तहत वेलनेस सेंटर खुलने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। संगठन के अध्यक्ष ने कई मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें ऑनलाइन सीएलएमएस सिस्टम की परेशानियां और नई युवा कार्यकारिणी के चुनाव शामिल हैं।

पूर्व सैनिक वेलनेस सेंटर खुलने में हो रही ढिलाई पर नाराज

संतोष जोशी हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन की रविवार को नगर निगम सभागार में बैठक की गई। यहां मौजूद पूर्व सैनिकों ने सरकार की ओर से घोषित केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना के तहत वेलनेस सेंटर खुलने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शीघ्र सेंटर की स्थापना की जाए, ताकि पूर्व सैनिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।संगठन के अध्यक्ष रिटायर्ड डिप्टी कमांडर बीएसएफ दरवान सिंह बोहरा ने बताया कि इस बैठक में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई। हल्द्वानी में केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) वेलनेस सेंटर की स्थापना में हो रही ढिलाई, ऑनलाइन सीएलएमएस सिस्टम धरातल पर लागू न होने से हो रही परेशानियों पर चर्चा की गई।

साथ ही जिला व ब्लॉक स्तर पर नई युवा कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। संगठन के मुख्य संरक्षक रिटायर्ड डीआईजी बीएस तोलिया, संरक्षक सीएस मर्तोलिया, उपाध्यक्ष बीएस कुंवर, सचिव आरसी पडालिया, कोषाध्यक्ष एचएस दरियाल, पीयूष तिवारी और प्रवक्ता बीडी भट्ट सहित अन्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।