नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में 13वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का समापन हुआ। उत्तराखंड ने 560 अंक के साथ ओवरऑल ट्रॉफी जीती, जबकि उत्तर प्रदेश और राजस्थान क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 52 स्वर्ण, 46 रजत और 58 कांस्य पदक जीते।

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित 13वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। तीन दिनों तक चली चैंपियनशिप में मेजबान उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल ट्रॉफी जीती।ताइक्वांडो फेडरेशन एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित इस स्पर्धा में देश के 15 से अधिक राज्यों के 1,000 से अधिक पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 560 अंकों के साथ उत्तराखंड की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर रही। वहीं, उत्तर प्रदेश की टीम ने 216 अंकों के साथ दूसरे और राजस्थान की टीम ने 91 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।उत्तराखंड

के खिलाड़ियों ने 52 स्वर्ण, 46 रजत और 58 कांस्य पदक जीते। उत्तर प्रदेश की टीम के खाते में 18 गोल्ड, 15 सिल्वर और 44 ब्रांज मेडल आए। राजस्थान ने 9 गोल्ड, 6 सिल्वर और 10 ब्रांज पदकों पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में विजेता और उपविजेताओं को सम्मानित किया गया। ऑब्जर्वर व अंतर्राष्ट्रीय रेफरी शिवप्रकाश शुक्ला, सुभाष पाटिल, राज कुमार, शेखर त्रिपाठी, कमलेश तिवारी, अनिल कार्की, शशिकांत शर्मा, कौशल किशोर सिंह, विक्रम भंडारी, दरवान सिंह परिहार, ज्योति दुर्गापाल, गिरीश गुप्ता, ललित नेगी, किरन नेगी, सुनील थापा और शुभम डसीला आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।