राष्ट्रीय जूनियर जुजित्सु में उत्तराखंड 9वीं बार चैंपियन
हल्द्वानी में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर अंडर-18 जुजित्सु चैंपियनशिप-2025 में उत्तराखंड ने 56 स्वर्ण, 22 रजत सहित कुल 90 पदक जीतकर राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया। यह उत्तराखंड का 9वां चैंपियनशिप खिताब है। उत्तर प्रदेश और असम क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर अंडर-18 जुजित्सु चैंपियनशिप-2025 में मेजबान उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय जूनियर जुजित्सु में उत्तराखंड 9वीं बार चैंपियन बना है। इस बार प्रदेश के खिलाड़ियों ने 56 स्वर्ण, 22 रजत सहित कुल 90 पदक जीतकर देश में अपनी बादशाहत कायम रखी। जुजित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता में 23 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन पर मुख्य अतिथि उप निदेशक खेल रसिका सिद्दीकी ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की और सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।
उत्तराखंड के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को प्रेरणादायी बताया। यूपी 32 गोल्ड के साथ दूसरे स्थान पर चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश 32 स्वर्ण, 12 रजत व 22 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि असम ने 26 स्वर्ण, 12 रजत व 18 कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया। हरियाणा 20 स्वर्ण, 20 रजत और 26 कांस्य के साथ चौथे स्थान पर रहा। छत्तीसगढ़ पांचवें और मध्यप्रदेश छठे स्थान पर रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




