Haldwani News: श्रमिकों का धरना, समय से वेतन देने की मांग

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

Haldwani News: उत्तराखण्ड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ ने वेतन समय पर न मिलने और अन्य मांगों को लेकर धरना दिया। श्रमिकों ने प्रबंधन पर वार्ता के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी और माह की 10 तारीख तक वेतन भुगतान की मांग की।

Haldwani News: श्रमिकों का धरना, समय से वेतन देने की मांग

Haldwani News: हल्द्वानी। समय से वेतन देने सहित अन्य मांगों को लेकर उत्तराखण्ड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ ने शुक्रवार को धरना दिया। प्रबंधन पर वार्ता के बाद भी मांगों का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया गया। जल्द समाधान नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई। तिकोनिया कार्यालय में धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि श्रमिक संघ लगातार अपनी समस्याओं का समाधान करने की मांग कर रहा है। पूर्व में विभागीय प्रबंधन से हुई वार्ता के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। वेतन देने में हर माह देरी की जाती है, जिससे उनके परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है।

प्रत्येक माह की 10 तारीख तक वेतन भुगतान की मांग की गई। इसके साथ कहा कि दस वर्ष से अधिक समय से कार्यरत श्रमिकों को कुशल, पांच वर्ष वालों को अर्द्धकुशल में परिवर्तित कर श्रम विभाग द्वारा जारी नवीन न्यूनतम वेतन वृद्धि के शासनादेश लागू किया जाए। शाखा अध्यक्ष महेश चंद्र, सचिव पवन कुमार, कोषाध्यक्ष महेश चंद्र, कुमाऊं मंडल संरक्षक गोविंद आर्य, पूर्व मंडल महामंत्री गिरीश आर्य, मनोज कुमार, गिरीश पंत, प्रवीण सिंह, श्याम सिंह मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हल्द्वानीHaldwani News: श्रमिकों का धरना, समय से वेतन देने की मांग