Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsUttarakhand Urban Development Agency to Begin 12 Crore Nala Reconstruction Project
बारह करोड़ की लागत से सुधरेगा शनि बाजार नाला

बारह करोड़ की लागत से सुधरेगा शनि बाजार नाला

संक्षेप:

हल्द्वानी में शनि बाजार नाले के खतरे को समाप्त करने के लिए उत्तराखंड शहरी विकास एजेंसी 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य शुरू करने जा रही है। अतिक्रमण हटाने के बाद 750 मीटर लंबे नाले का पुर्ननिर्माण किया जाएगा, जिससे जलभराव और दुर्घटनाओं की समस्या का समाधान होगा।

Nov 04, 2025 11:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी। शनि बाजार नाले के नजदीक रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड शहरी विकास एजेंसी 12 करोड़ रुपये की लागत से खतरा बने नाले का समाधान करने जा रहा है। इसके लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब नाले में किए अतिक्रमण को हटा कर जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। बरेली रोड में मौजूद बरसाती शनी बाजार नाला खतरा बना रहता है। बारिश के दौरान नाले में बह कर आया कचरा और मलवा नजदीक मौजूद घरों में घुसता है। वहीं मानसून के दौरान खुले नाले में बहने से कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लंबे समय से खतरा बने नाले का यूयूएसडीए समाधान करने जा रहा है। 750 मीटर लंबे नाले का पुर्ननिर्माण करने के साथ ही इसे कवर किया जाएगा। इससे जलभराव का समाधान होने के साथ ही दुर्घटनाओं पर भी रोक लगेगी। वहीं निर्माण कार्य से पहले नाले के नजदीक हुए अतिक्रमण को चिह्नित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए यूयूएसडीए, लोनिवि और नगर निगम की संयुक्त टीम सर्वे करेगी। इसके बाद अतिक्रमण हटा कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि नाले के निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अतिक्रमण हटते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।