परिवहन विभाग ने तय किया दैनिक आय का लक्ष्य

Mar 01, 2026 07:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड परिवहन निगम ने विभिन्न मंडलों के लिए दैनिक आय का लक्ष्य निर्धारित किया है। देहरादून मंडल को 125.93 लाख, नैनीताल मंडल को 92.65 लाख और टनकपुर मंडल को 40.44 लाख रुपये का लक्ष्य दिया गया है। महाप्रबंधक संचालन ने आय बढ़ाने के लिए सभी मंडलों को निर्देश दिए हैं।

परिवहन विभाग ने तय किया दैनिक आय का लक्ष्य

हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। उत्तराखंड परिवहन निगम ने दैनिक आय का लक्ष्य तय किया। इसके अनुसार देहरादून मंडल को 125.93, नैनीताल मंडल को 92.65 और टनकपुर मंडल को 40.44 लाख रुपये प्रतिदिन आय का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए सभी मंडलों को पत्र जारी कर महाप्रबंधक संचालन ने लक्ष्य के अनुसार आय अर्जित करने के निर्देश दिए हैं। लगातार घाटे में जा रही रोडवेज बसों की आय बढ़ाने के लिए प्रबंधन ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए मंडल के अनुसार हर दिन आय का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। प्रदेश के सभी डिपो से संचालित होने वाली बसों से हर दिन 258.98 लाख रुपये की आय का लक्ष्य तय किया है।

इसके साथ ही इसके लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह ने बताया कि डिपो के अनुसार हर दिन आय का ब्योरा देखा जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।